दो हादसों में पति-पत्नी समेत 3 की मौत, 3 घायल; बाइक रेलिंग से टकराई, सीमेंट से भरी पिकअप पलटी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। खिसोरा गांव के पास हुआ, जहां बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। दुर्घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, दूसरे हादसे में सीमेंट से भरी पिकअप पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घटना जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र का है।

रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत

भीषण हादस: पति-पत्नी समेत 3 की मौतजानकारी के अनुसार, दिलीप कोसले (40) अपनी पत्नी ऊषा कोसले (36) और 16 वर्षीय बेटी शिवानी कोसले के साथ बाइक क्रमांक सीजी 12 एक्यू 9941 से बिलासपुर से बालको क्षेत्र के ग्राम बुंदेली लौट रहे थे। इसी दौरान खिसोरा गांव के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साइड शोल्डर रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिलीप और ऊषा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई।

बिलासपुर रेफर हुई किशोरी

हादसे की सूचना मिलते ही बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवानी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा भेज दिया है। घटना की जानकारी परिवार और परिचितों को मिलने के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

सीमेंट से भरी पिकअप पलटी, मजदूर की मौत

दूसरा हादसा बुची हरदी गांव के आगे नीलकंठ पेट्रोल पंप के सामने हुआ। पुलिस के मुताबिक, सीमेंट से भरी पिकअप क्रमांक सीजी 12 बीजी 4364 बलौदा से पोंडी दल्हा की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। पिकअप के पीछे बैठे चारपारा निवासी मनीराम (29) की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार दो अन्य युवक घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बलौदा पुलिस ने दोनों सड़क दुर्घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। दोनों ही घटनाओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भीषण सड़क हादसा: 9 लोगों की मौत, तीन मासूम बच्चे भी शामिल; तीज कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे सभी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button