नवापारा ब्रेकिंग : राशन दुकानदार का रौब दिखाते वीडियो वायरल, ग्राहकों से बोला- बाहर निकलो… आरती उतारो, नारियल फोड़ो का

बाढ़ प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त राशन वितरण के बीच सामने आया वीडियो

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में कुछ दिनों पहले राशन दुकान का चावल पिकअप में पकड़ने का मामला अभी ठीक से शांत भी नहीं हुआ था कि एक और मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से अतिरिक्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी बीच राशन वितरण के दौरान एक राशन दुकानदार का कथित तौर पर ग्राहकों से रौब झाड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। 

बताया जा रहा है कि मामला नवापारा के वार्ड 16 राम जानकी पारा से जुड़ा है। वायरल वीडियो में राशन लेने पहुंचे ग्राहकों के साथ दुकानदार कथित तौर पर बहस करता नजर आ रहा है। वीडियो में दुकानदार ग्राहकों से बाहर निकलने की बात कहते हुए आपत्तिजनक और तंज भरे अंदाज में बातचीत करता सुनाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में दुकानदार कथित तौर पर कहता सुनाई दे रहा है- “बाहर निकलो ना… आरती उतारो, नारियल फोड़ो का।” इसके अलावा राशन को लेकर वह यह भी कहता सुनाई दे रहा है- “मत ले, मत ले जा… फोकट में मिलत हे त लेवत हस आके, पैसा में मिलतिस त आके लेतेस का…”

मामला चर्चा में

वीडियो सामने आने के बाद राशन वितरण व्यवस्था और दुकानदार के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि राशन लेने पहुंचे हितग्राहियों के साथ दुकानदार द्वारा मनमानी और रौब दिखाया जा रहा है।

खास बात यह है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत के तौर पर शासन की ओर से अतिरिक्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे समय में राशन वितरण केंद्र पर हितग्राहियों के साथ कथित तौर पर इस तरह का व्यवहार किए जाने का वीडियो सामने आने से मामला चर्चा में आ गया है।

दुकानदार ने कहा – भीड़ ज्यादा थी

वहीं इस मामले में राशन दुकानदार देवाशीष का कहना है कि वीडियो को आधा अधूरा पेश किया गया है। उस समय राशन लेने के लिए भीड़ बहुत ज्यादा हो गई थी और स्थिति को कंट्रोल करना मुश्किल हो रहा था। इसी वजह से लोगों को बाहर जाने के लिए कहा गया था।

अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर खाद्य विभाग और संबंधित उच्च अधिकारी मामले की जांच करते हैं या नहीं और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो राशन दुकानदार के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

VIDEO

 

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा में राशन दुकान का चावल पिकअप में पकड़ने का मामला, जांच में ये बातें आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button