मकान में पुलिस की दबिश, संदिग्ध हालत में मिले युवक-युवतियां; ग्रामीणों ने मुख्य संचालक पर कार्रवाई की मांग

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले के एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने युवक-युवतियों को संदिग्ध हालत में पकड़ा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित मकान में पिछले 3-4 वर्षों से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने का उन्हें शक था और रात के समय यहां लोगों का लगातार आना-जाना देखा जाता था। मामला धमतरी जिले के अर्जुनी थाना अंतर्गत श्यामतराई गांव का है।

जानकारी के अनुसार श्यामतराई में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पुलिस ने 30 सितंबर को एक मकान में दबिश दी, जहां युवक-युवतियों संदिग्ध हालत में मिले। पुलिस ने मौके से मिले लोगों को पूछताछ के लिए थाने लाया। बताया गया कि 7 बालिग पुरुषों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहीं, महिलाओं/युवतियों के संबंध में पुलिस ने पूछताछ के बाद अलग कार्रवाई की है।

ग्रामीणों ने SP कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई के बाद ग्राम विकास समिति के सदस्य एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने संबंधित मकान में चल रही कथित गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाने तथा इसके पीछे जिम्मेदार मुख्य व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार गांव में इस तरह की गतिविधियों की शिकायत लंबे समय से सामने आ रही थी। ग्रामीणों की मांग है कि केवल मौके पर मिले लोगों के खिलाफ कार्रवाई तक मामला सीमित न रहे, बल्कि यदि जांच में किसी मुख्य संचालक या अन्य जिम्मेदार व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

पुलिस ने कहा- सूचना मिलने पर होगी वैधानिक कार्रवाई

एसपी भावना पांडेय के अनुसार, 7 बालिग लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, कई युवतियां और युवक रंगे हाथों पकड़ाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button