प्रेरणा मंच करेली (छोटी) का भव्य आयोजन: UPSC चयनित डायमंड सिंह ध्रुव ने दिए सफलता के मंत्र, 15 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह, शिक्षा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का दिया संदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– मगरलोड ब्लाक के प्रेरणा मंच करेली (छोटी) के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान एवं कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम तथा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना तथा विद्यार्थियों और युवाओं को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं कैरियर निर्माण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में UPSC चयनित अधिकारी डायमंड सिंह ध्रुव शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता आदर्श ग्राम करेली (छोटी) के सरपंच डॉ. परमेश्वर साहू ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष मगरलोड खिलेश कुमार साहू, प्राचार्य वेदकुमार साहू, सुकलाल प्रजापति, राधेश्याम साहू, ग्रामीण अध्यक्ष लिखन साहू, ग्रामीण साहू समाज अध्यक्ष लखन लाल, सेवानिवृत्त शिक्षक दयाराम साहू, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक मनबोध राम साहू एवं दयालु राम साहू उपस्थित रहे। साथ ही गांव के विभिन्न समाजों के प्रमुखों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

मुख्य अतिथि डायमंड सिंह ध्रुव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, नियमित अध्ययन, अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और कैरियर चयन को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। वहीं अन्य अतिथियों ने भी शिक्षा के महत्व, सामाजिक एकता और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे तथा प्रेरणा मंच के प्रयासों की सराहना की।

15 प्रतिभाओं का सम्मान कर बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2026 में विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावसायिक उपलब्धियां हासिल करने वाले क्षेत्र के 15 प्रतिभावान विद्यार्थियों और युवाओं को सम्मानित किया गया। कक्षा आठवीं से वोमेन्द्र कुमार साहू और सूर्यकांत साहू का प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा एवं राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में चयन होने पर सम्मान किया गया। वहीं रूपाली साहू का प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा तथा कांती साहू, खुशबू साहू और जयदीप साहू का राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति चयन परीक्षा में चयन होने पर सम्मानित किया गया।

कक्षा दसवीं में हुमेंश्वरी साहू ने 86.60 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम तथा गीतांजली साहू ने 86.33 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं उपासना साहू और देविका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कक्षा बारहवीं में प्रेरणा हिरवानी ने 90.40 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम और वीणा निषाद ने 87.80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि साक्षी साहू को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उच्च शिक्षा एवं रोजगार के क्षेत्र में खिलेश्वर साहू का सहायक रेडियोग्राफर पद पर चयन तथा समीर साहू का BAMS (बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी) में अध्ययन के लिए चयन होने पर सम्मान किया गया।

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों पर अतिथियों और ग्रामवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें उचित मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और अवसर उपलब्ध कराने की है।

दीपावली मिलन में दिया सामाजिक समरसता का संदेश

कार्यक्रम के दूसरे चरण में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता और सद्भाव का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

आयोजन को सफल बनाने में प्रेरणा मंच के सदस्य दशरथ राम यादव, पीलेश्वर साहू, डॉ. दिनेश साहू, डॉ. ऐश्वर्य साहू, हुमेंद्र साहू, कीर्तन साहू, अनेश्वर साहू, देवकुमार साहू, नोमेश साहू, विपिन वैष्णव, गौतम साहू, रतन साहू, जितेंद्र यादव, विष्णु साहू, गौतम कुमार साहू, अखिलेश प्रजापति, टीका साहू, कुंदन साहू, चम्मन साहू, लुकेश्वर साहू, हरीश साहू, येमन साहू, खुमेंद्र साहू एवं ऋषभ साहू का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन उमाशंकर निर्मलकर ने किया।

यह आयोजन केवल प्रतिभा सम्मान और दीपावली मिलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणा, कैरियर मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच का सशक्त मंच बना। प्रेरणा मंच करेली (छोटी) की यह पहल ग्रामीण अंचल में शिक्षा, प्रतिभा प्रोत्साहन और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय प्रयास साबित हुई।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी पुल पर बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने रेलिंग तोड़कर महानदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली-VIDEO

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल