हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय नवापारा में गूंजा देशभक्ति का संदेश, माल्यार्पण कर महापुरुषों को किया नमन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पीएम श्री हरिहर उत्कृष्ट विद्यालय, गोबरा नवापारा में आज 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के गोल गार्डन में दोनों महापुरुषों के चित्र पर भावपूर्ण माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य महेश राम नेताम, शिक्षक अश्वनी कुमार साहू एवं तोष राम ध्रुव सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान शाला नायक द्रोण कुमार साहू (हिंदी माध्यम), उप शाला नायक पुष्पेन्द्र देवांगन (अंग्रेजी माध्यम), समस्त एनसीसी कैडेट्स, रेणुका देवांगन एवं राधे साहनी भी उपस्थित रहे।

प्राचार्य महेश राम नेताम ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जीवन देश के प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को नई दिशा दी, वहीं शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों को उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

विभूतियों को किया श्रद्धापूर्वक नमन

वहीं शाला नायक द्रोण कुमार साहू ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में दोनों महापुरुषों की सादगी, देशभक्ति एवं राष्ट्र के प्रति उनके आत्म-समर्पण को रेखांकित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में राष्ट्रभक्ति और सम्मान का भाव देखने को मिला।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा पीएमश्री हरिहर शाला की कमान महेश नेताम को, शिक्षकों और राजिम प्रेस क्लब के सदस्यों ने दी बधाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button