नाबालिग का गर्भपात कराने और भ्रूण नष्ट करने के आरोप में महिला डाक्टर गिरफ्तार

नाबालिग होने की जानकारी के बावजूद कराया गर्भपात और पुलिस को नहीं दी सूचना

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नाबालिग बच्ची के कथित यौन शोषण, गर्भपात कराने और साक्ष्य मिटाने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 43 वर्षीय महिला स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोप है कि महिला को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया और बाद में भ्रूण को नदी में नष्ट कर दिया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई। मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक, बुधवारी निवासी गणेश सोनी (30) पर आरोप है कि उसने दिसंबर 2023 से नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान बच्ची गर्भवती हो गई। आरोप है कि गणेश सोनी ने महिला स्वास्थ्यकर्मी की मदद से उसका गर्भपात कराया। पुलिस मुख्य आरोपी गणेश सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांच में सामने आई महिला की भूमिका

मामले की विवेचना के दौरान उसलापुर निवासी सुब्धा मसीह की भूमिका सामने आई। पुलिस के अनुसार, जांच में गर्भपात कराने और भ्रूण को अरपा नदी में नष्ट करने से जुड़े साक्ष्य मिले हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि महिला को बच्ची के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 

इन धाराओं में दर्ज है अपराध

बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर तोरवा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 551/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1), 351(3), 89, 238, 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 5(ठ), 6 और 21 के तहत अपराध दर्ज किया है। फिलहाल मामले की आगे की विवेचना जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पति की गैरमौजूदगी में पड़ोसी महिला से दुष्कर्म, कई महीनों तक बनाएं शारीरिक संबंध, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल