जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवती ने अपने ही जीजा पर बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला राजनांदगांव जिले के छुरिया थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसके जीजा तुषार त्यागी ने विश्वास में लेकर बहला-फुसलाया और उसे दिल्ली ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे वायरल कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
काफी समय तक मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद पीड़िता ने छुरिया थाना पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी तुषार त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
चंपारण घुमाने के बहाने जीजा ने साली से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार











