मन की नहीं, जनता की बात सुनने का समय आ गया है – सुरेन्द्र साहू

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नवापारा महामंत्री सुरेन्द्र साहू ने केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली, व्यापार में मंदी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं तथा मूलभूत सुविधाओं के संकट से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनहित के मुद्दों को दरकिनार कर केवल प्रचार और आत्मप्रशंसा में व्यस्त दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की “मन की बात” सुनने के लिए मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक पूरी तत्परता दिखाते हैं, लेकिन राजधानी रायपुर से लगे नकटी ग्राम के गरीब, असहाय और बेघर हुए परिवारों की चीख-पुकार, उनका दर्द और उनकी पीड़ा सुनने का समय किसी के पास नहीं है। बरसात के मौसम में गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ देना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। जिन परिवारों के सिर से छत छिन गई, उनकी सुध लेने और उन्हें न्याय दिलाने की बजाय सरकार मौन बनी हुई है।

आम जनता की आवाज़ कैसे सुनेगी?

सुरेन्द्र साहू ने कहा कि सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह है कि भाजपा के अपने सांसद, पूर्व विधायक भी इस कार्रवाई को गलत बता रहे हैं। जब सरकार अपने ही वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों की सलाह एवं आपत्ति को महत्व नहीं देती, तो आम जनता की आवाज़ कैसे सुनेगी? यह सरकार की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

सुरेन्द्र साहू ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता के प्रति जवाबदेही है। सरकार का धर्म केवल योजनाओं का प्रचार करना नहीं, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के आँसू पोंछना और उसकी समस्याओं का समाधान करना है। यदि सरकार वास्तव में जनता के साथ है, तो उसे प्रचार छोड़कर महंगाई पर नियंत्रण, रोजगार सृजन, किसानों को लाभकारी मूल्य, व्यापारियों को राहत, युवाओं के भविष्य की सुरक्षा तथा गरीबों को न्याय दिलाने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने होंगे।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार “मन की बात” से आगे बढ़कर “जनता की बात” सुने। क्योंकि लोकतंत्र में सत्ता का वास्तविक आधार जनता का विश्वास होता है। यदि सरकार अपने सांसदों, पूर्व विधायकों और जनप्रतिनिधियों तक की बात नहीं सुन रही, तो आम जनता की पीड़ा को समझने और उसका समाधान करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

भूपेश बघेल का भाजपा सरकार पर तीखा हमला: महंगाई, खाद संकट, बढ़ते अपराध और रेत माफिया पर बोले- जनता हर मोर्चे पर परेशान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button